रायडीह: बकरी चराने गई 50 वर्षीय वृद्ध महिला को विषैले सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती।
Raidih, Gumla | Jul 8, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के शिकोई तियन डोंगरी निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी को बुधवार सुबह विषैले सांप ने डस लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी बुधवार सुबह अपनी बकरियां चराने के लिए लालडिप्पा पतरा की ओर गई थीं।