फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई!
अमौली कस्बे में संचालित विधि हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद सीज कर दिया। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। वहीं रनूपुर गांव के एक अन्य अस्पताल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
📍 अमौली, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
#Fatehpur #Amoli #VidhiHospital #HealthDepartment #HospitalSealed