मंदसौर के एक स्पा सेंटर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने संचालकों पर प्रताड़ना और अनैतिक गतिविधियों के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि कुछ स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और बाहर से युवतियों को काम पर बुलाया जाता है। हालांकि, वीडियो में युवती के नशे में होने की भी चर्चा है। मामले के सामने आने के बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
#breakingnews #viralreels #spacenter #dehvyapar #police