ब्यौहारी: खाना बनाने को लेकर विवाद, फांसी लगाने जा रही महिला की पुलिस ने बचाई जान
धनपुरी थाना क्षेत्र के कुदरा टोला में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया गया कि खाना बनाने की बात पर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतार लिया। पुलिस कर्मियों की तत्परता से महिला की जान बच गई। वीडीओ शुक्रवार शाम 4 बजे सामने आया है।