बीघापुर: गूगल मैप के सहारे जा रहे कार सवार नाले में लटके, बीघापुर क्षेत्र में टला बड़ा हादसा
बारा सगवर थाना क्षेत्र के भगवन्तखेड़ा में सूर्यपाल यादव के घर निमंत्रण में जा रहे कर सवार लोग मोबाइल लोकेशन गलत मिलने के चलते बीघापुर थाना क्षेत्र के भगवंत खेड़ा के गलत रास्ते में चले गए वापस आते समय गाड़ी नाले में लटक गई। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाल बाल बच गए।