गुमला: डीजल न मिलने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा, लाठी लेकर ग्राहक को दौड़ाया
Gumla, Gumla | May 21, 2026 जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब आम लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ विवाद और तनाव का कारण भी बनने लगी है। कहीं लंबी कतारें लग रही हैं तो कहीं ईंधन नहीं मिलने पर बहस और झड़प की स्थिति बन रही है। ताजा मामला पालकोट प्रखंड के बघिमा गांव स्थित नवीन फ्यूल पम्प का है। डीजल लेने पहुंचे एक ग्राहक और पेट्रोल पंप संचालक के बीच जमकर विवाद हो गया।