जहानाबाद: बच्चा चोरी के आरोप में महिला के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ बच्चा चोरी के आरोप को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना के बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया तो वहीं घटना का वीडियो मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे आने के बाद यह चर्चा का विषय पूरे क्षेत्र में बना हुआ है।