अशोक नगर: अशोकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,87700 रुपये के जाली नोट बरामद,खंडवा से आगरा तक फैला फर्जी करेंसी नेटवर्क बेनकाब
अशोकनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 87 हजार 700 रुपये के नकली भारतीय नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप बघेल को रातीखेड़ा-रूसल्ला मार्ग से पकड़ा, जिसके पास से 500 और 100 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में खंडवा और उत्तर प्रदेश के आगरा तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ।