बांका: विजयनगर में सात दिवसीय भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा
Banka, Banka | May 24, 2026 शहर के विजयनगर चौक के समीप सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर रविवार की सुबह 9:00 बजे कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा कथा स्थल से निकली जो विजयनगर चौक सर्किट हाउस होते हुए तारा मंदिर ओढ़नी नदी तट पर पहुंची। जहां विधि विधान के साथ कलश में जल भर गया।