महमूदाबाद: थाना रामपुर मथुरा में कान पकड़कर उठक-बैठक मामले में प्रधान प्रतिनिधि गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
रामपुर मथुरा थाना परिसर में लोगों से जबरन कान पकड़कर उठक-बैठक कराने के मामले में पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश कुमार रावत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।