चूरू: चूरू में 'म्यूल हंटर' अभियान में बड़ा खुलासा, साइबर ठगी गिरोह का हुआ पर्दाफाश
Churu, Churu | Apr 30, 2026 चूरू पुलिस ने ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने राकेश कुमार मीणा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध बैंक खातों का खुलासा किया, जिनका उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर और निकालने में किया जा रहा था।