ग्वालपाड़ा: आग की चपेट में आने से तीन फुस के घर जले
ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पीरनगर पंचायत अंतर्गत श्याम गांव के वार्ड नंबर 13 स्थित इस्माइल घाट में आग लगने से तीन परिवारों के फुस के घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में घर में रखे अनाज, जलावन, बक्सा सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। अगलगी की घटना में देवनाथ मंडल, गजेंद्र