कांके: डोरंडा थाना क्षेत्र में थार गाड़ी ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2025 रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। टक्कर इतना जोरदार था कि हादसे के बाद स्कूटी थार गाड़ी में फंसी रही और थार उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस दौरान स्कूटी में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।