कांके: राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2025 राजभवन में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी नागरिकों से अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का आग्रह किया।