कांके: कडरू ACB ने ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2025 कडरू से एसीबी ने ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर को गुरुवार शाम करीब चार बजे रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बिल के भुगतान से जुड़ा है। एक ठेकेदार का लंबे समय से काफी बिल बकाया था। बिल की राशि रिलीज कराने के एवज में इंजीनियर सनोथ सोरेन द्वारा 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत ACB से की गई।