छतरपुर: बरकोहा गौशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह ने सुना 'मन की बात', विकसित भारत के संकल्प पर दिया ज़ोर
छतरपुर की बरकोहा पंचायत के राधेपुर स्थित गौशाला परिसर में रविवार की सुबह करीब 11 30 बजे भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और जनसहभागिता पर दिए गए विचारों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।