ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के सरायं मोहल्ले में पिता-पुत्र ने घर में घुसकर लड़कियों को पीटा, पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार कस्बे के सरायं मोहल्ले में बच्चों के विवाद में घर में घुसकर लड़कियों को पीटने का आरोप लगा है, पुलिस से मामले की शिकायत की गई थी।मोहल्ले की रहने वाली अल्फिया ने बताया कि, उसके भांजे का पड़ोस के एक बच्चे से मंगलवार को विवाद हो गया, आरोप है कि पड़ोस के पिता पुत्रों ने घर में घुसकर उसकी व बहन की पिटाई कर दी।पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर गुहार लगाई है।