कटनी नगर: कुठला के ग्राम लमतरा में बारातियों से भरी बस पलटी, 30 लोग हुए घायल
कटनी के कुठला थानांतर्गत ग्राम लमतरा के पास देर रात 3:30 बजे बारातियों से भरी बस पलट गई जिसमें 30 लोगों को चोटें आई हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है बस यात्री नितेश झारिया ने सोमवार सुबह 9:00 बजे बताया कि बीती देर रात कैमोर से कटंगी जा रही बस क्रमांक एम पी बीस जेड एल सात सात सात तीन में 50 से 60 बाराती विवाह समारोह से लौट रहे थे