कटनी नगर: कटनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जिले बड़वारा थाना अंतर्गत मझगवां टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारदी। यह घटना आज रविवार शाम 6 बजे घटित हुई। घटना के बाद हाइवे एबुलेंस 1033 की मदद से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है घटना में युवक के दोनों पैर धड़ से अलग हो गए थे। युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।