कटनी नगर: कटनी में पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध महिला और उसके परिजनों पर हमला, घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी
जिले स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत धुरी गाँव मे वृद्ध महिला प्रेम बाई और उसके पुत्र और बहू से गाँव के दो युवकों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर आज रविवार शाम 4 बजे मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में वृद्ध महिला को चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। परिजनों ने आज शाम 5 बजे इस घटना की जानकारी दी ।