कटनी नगर: जिला अस्पताल ओपीडी में शराबी युवक ने उत्पात मचाया, पुलिस घायल को लेकर पहुँची थी अस्पताल
कोतवाली थाना अंतर्गत मिशन चौक सागर पुलिया के पास आज शाम 7:30 बजे खून से लथपथ एक युवक जिसने स्वयं पर पत्थर की गिट्टी से गले पर वार किया और अपना वाहन भी तोड़ा सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और जिला अस्पताल युवक को इलाज के लिए लाया गया जहां युवक ने पुलिस के सामने भी उपद्रव किया।