इटकी: टचरुगुरु बेलचांद टोली के कच्चे कुएं से शव बरामद
Itki, Ranchi | Dec 6, 2024 इटकी थान क्षेत्र के टुरुगुरु बेलचांद टोली स्थित कच्चे कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान बेलचांद टोली निवासी सिमोन लकड़ा के रूप में की गई है। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।