आगर: कलेक्टर प्रीति यादव की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
कलेक्टर प्रीति यादव की गरिमामयी उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आज शनिवार शाम 4 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में 110 चयनित बच्चों को ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और छड़ी सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए।