डीग: डीग में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मेडिकल बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम, परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार
Deeg, Bharatpur | Jul 23, 2026 शहर के गडरिया मोहल्ला में बुधवार शाम एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी हीरालाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उच्च अधिकारियों एवं एसडीएम अमित मीणा को सूचना दी। साथ ही मृतका के पीहर पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई।