थाना क्षेत्र के नगला अनि निवासी अमित कुमार ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर के दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट कर तमंचे की बट से हमला किया गया और फायरिंग की गई। मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।