मंझनपुर: कौशाम्बी में बिजली बिल जीरो कराने का झांसा देकर 21 हजार रुपये हड़पकर फरार बिलिंग सुपरवाइजर, एसपी से की गई शिकायत
बिजली विभाग से जुड़ा एक फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। भक्तन का पूरा गांव निवासी छोटेलाल ने बिलिंग सुपरवाइजर धर्मेंद्र द्विवेदी पर गंभीर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, उसके ऊपर करीब 45 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। इसी बीच बिलिंग सुपरवाइजर धर्मेंद्र द्विवेदी ने बिल को पूरी तरह से जीरो कराने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 21 हजार रुपये ले लिए।