गोरखपुर: गोरखपुर में मेडिकल रोड पर बीती रात बवाल, मामूली टक्कर के बाद थार और बोलेरो में तोड़फोड़, चार पुलिस हिरासत में
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने शनिवार देर रात मामूली वाहन टक्कर के बाद जमकर बवाल हो गया। दो वाहन चालकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने थार गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए, जबकि दूसरी ओर बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मेडिकल रोड जैसी व्यस्त सड़क