उमरेठ: परसिया: ₹6 लाख मुआवजा न देने पर ग्राम पंचायत मुजावर माल की कुर्की, सरपंच-सचिव की लापरवाही पड़ी भारी
ग्राम पंचायत मुजावर माल, के सरपंच सचिव की लापरवाही का खामियाजा पूरी पंचायत को भुगतना पड़ रहा है। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को तीन बजे पीड़ित परिवार के मामले में पंचायत की संपत्ति कुर्क कर ली गई। मचकुरी ने आकर पंचायत की कुर्की बना दी।ग्राम मुजावर माल निवासी मानवती बाई के पति बाबूलाल की 14 अक्टूबर 2015 को सरकारी कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी।