आंवला: आंवला थाना के चकरपुर में गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
Aonla, Bareilly | Aug 17, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना अलीगंज के गांव बीवनी निवासी पूरनलाल ने पुलिस को बताया मैंने अपनी पुत्री कंचन की शादी चकरपुर में की थी। मेरी पुत्री कंचन की रात्रि में गला दबाकर हत्या कर दी और फांसी के फंदे पर लटका दिया।