आंवला: आंवला में भाकियू शंकर के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान बिजली की समस्या को लेकर धरने पर बैठे, आश्वासन के बाद हुआ स्थगित
Aonla, Bareilly | Aug 15, 2024 आंवला में भारतीय किसान यूनियन शंकर के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर 132 केवीए बिजली घर का घेराव किया और फिर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। धरने पर पहुंचे एसडीओ आंवला व अन्य बिजली अधिकारियों ने उन्हें जल्द समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया तब किसानों ने जाकर अपने धरने को स्थगित कर दिया।