आंवला: आंवला के भूरीपुर में पति पर पत्नी ने लगाए आरोप पुलिस को दी तहरीर
Aonla, Bareilly | Aug 16, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव भूरीपुर निवासी पीड़िता सुमन उर्फ भगवान देई ने पुलिस को बताया मेरा विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ है। विवाह के बाद से ही पति कई बार बिना बात के बुरी तरह मारपीट करके गंभीर रूप से घायल करके घर से निकाल देता है तथा ससुराली भी मारपीट में सहयोग करते हैं।पुलिस ने पीड़िता के आधार पर उसे घायल अवस्था में मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा।