मुरैना नगर: संजय कॉलोनी में हत्या के प्रयास का ₹3000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मुरैना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार ₹3 हजार के इनामी आरोपी कल्ला उर्फ कालीचरन गुर्जर को संजय कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।आरोपी पर पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला और फायरिंग करने का आरोप है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।