खंडवा नगर: खंडवा में दर्दनाक हादसा: चार बहनों का इकलौता भाई जिंदगी की जंग हारा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
खंडवा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। हरसूद थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी एक युवक ने गलत कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन तत्काल उसे खंडवा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग मिली है।