कासगंज: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सुजीत पाण्डेय को रासुका में किया गया निरुद्ध
जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीटर आरोपी सुजीत उर्फ सुरजीत पाण्डेय निवासी गढ़ी हरनाठेर, थाना ढोलना को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर महिला व दलित उत्पीड़न, लूट, डकैती, जमीन कब्जा, रंगदारी और अवैध वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।