जगदलपुर: अवैध रूप से परिवहन कर रहे जप्त स्वापक औषधि और गांजा का 15 से 17 जून को किया जाएगा नष्ट
जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा जिला बस्तर, क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से परिवहन कर रहे जप्त स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (गांजा) को ग्राम पंचायत नगरनार में स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम प्राईवेट लिमिटेड (NMDC) के भस्मीकरण सयंत्र के माध्यम से विधिवत् नष्टीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है।