हाथरस: रुहेरी रोड पर 25 हजार के इनामी बदमाश मोना ठाकुर का एंकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली, जिला अस्पताल में उपचार जारी
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मैदु से रुहेरी रोड पर पुलिस एवं 25 हजार के फरार इनामी बदमाश मोना ठाकुर की आमने-सामने मुठभेड़ हुई घटना में पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर बदमाश के दोनों पैरों में गोली मार दी बदमाश ने भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे एक गोली पुलिस की सरकारी गाड़ी में लगी पुलिस द्वारा घायल अवस्था में बदमाश को शुक्रवार दोपहर 2:30 जिला अस्पताल लाया गया