हनुमानगढ़: जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में युवती ने छत से छलांग लगाकर दी जान, जंक्शन पुलिस कर रही मामले की जांच
जंक्शन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक पीजी में रह रही युवती ने छत से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को किसी परीक्षा का रिजल्ट आया था। परिणाम से नाखुश युवती ने छत से छलांग लगा दी। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंंचाया।