बिक्रमगंज: भूमि विवाद पर विक्रमगंज के एसडीएम ने लिया संज्ञान, नुआंव में यथास्थिति बनाए रखने का दिया निर्देश
बिक्रमगंज प्रखंड के नुआंव गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को 4 बजे अनुमंडल प्रशासन हरकत में आया। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में बीडीओ और अंचल अधिकारी ने विवादित स्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों की बातें सुनीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।