मुरैना नगर: ई-रिक्शा चालकों ने न्यू कलेक्ट्रेट में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आज सैकड़ों ई-रिक्शा चालक मंगलवार शाम न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। चालकों ने रोजगार सुरक्षा, संचालन व्यवस्था में सुधार और अनावश्यक कार्रवाई रोकने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बृजराज डंडोतिया, देवेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे।