ऊंचाहार: मदारदीन का पुरवा गाँव से नकदी व जेवरात लेकर महिला लापता, पुलिस से की गुहार
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के मदारदीन का पुरवा गाँव से एक महिला नकदी व जेवरात लेकर लापता हो गई, पति ने पुलिस से गुहार लगाई है।गाँव निवासी लवकुश ने बताया कि,वो गुजरात में मजदूरी करता है, 28 सितंबर को पत्नी दो बच्चों को छोड़कर अपने साथ जेवरात व बैंक से निकाले गए दो लाख रुपये की नकदी लेकर कहीं लापता हो गई थी।रविवार को पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है