जहानाबाद: कुत्ते की सतर्कता से टली चोरी, बिजली के तार काटकर भागे चोर, CCTV में कैद हुई हैरान करने वाली वारदात
जहानाबाद शहर के मौर्या कॉलोनी में रात्रि का फायदा उठाकर बेख़ौफ़ चोरों ने एक घर के बिजली के तार काट दिए। तभी कुत्ते के भौंकने से घरवाले जाग गए, जिससे चोर अंदर घुसने से पहले ही भाग निकले। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। एवं इस संबंध में आगे की प्रक्रिया शनिवार सुबह करीब 10 बजे जारी है।