कासगंज: तहसील कासगंज में तहसीलदार की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस का आयोजन
तहसील कासगंज में समाधान दिवस भी आयोजन हुआ। इस समाधान दिवस की अध्यक्षता जिले के तहसीलदार बलबंत उपाध्याय और नायब तहसीलदार गरिमा सिंह ने की। वहीं शनिवार दोपहर 2 बजे तक चले इस समाधान दिवस में तमाम पीड़ित अपनी अपनी बिजली, अवैध कब्जे पैमामाइश और अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचे।