प्रेम विवाह के बाद युवती का वीडियो वायरल, भाई पर जान से मारने की धमकी का आरोप
कोंच (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर की रहने वाली एक युवती ने प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में अपने परिचित युवक से प्रेम विवाह करने के बाद एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में युवती ने कहा कि उसने अपनी इच्छा और सहमति से विवाह किया है तथा इस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था।
युवती ने अपने भाई पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए उसके माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे।
जानकारी के मुताबिक मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रकरण से सम्बंधित वायरल वीडियो और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: उरई दर्शन इस वायरल वीडियो के प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 7, 2026