मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित भगवती हॉस्पिटल के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 20 वर्षीय ट्रैक्टर चालक विकास भुइंया की मौत हो गई। मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी सीताराम भुइंया का पुत्र था, जो हाल के दिनों में अपने ससुराल चियांकी पहाड़ के पास रहकर मजदूरी करता था। सुबह वह ससुराल से काम पर जा रहा था।