सिरोही: अज्ञात जीव के काटने से युवक अचेत, हालत चिंताजनक, ट्रॉमा सेंटर में जारी है उपचार
Sirohi, Sirohi | Aug 2, 2026 आबूरोड के चंद्रावती क्षेत्र में रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। युवक को पहले आबूरोड के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।