शिकारपुर: छतारी थाने में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर सीओ की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
छतारी थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा को लेकर तनाव का माहौल है। रैली के रूट और आयोजन को लेकर दलित और सवर्ण समाज आमने-सामने आ गए हैं।सवर्ण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिकारपुर के एसडीएम और डिबाई के सीओ को एक शिकायती पत्र सौंपकर शोभायात्रा के प्रस्तावित रूट पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।