कालपी: कालपी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, 145 शिकायतें दर्ज, 28 का निस्तारण किया गया
Kalpi, Jalaun | Jun 20, 2026 कालपी तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 2 बजे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों द्वारा 145 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिनमें से 28 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं से शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम ने टीमें गठित कर दी है।