चक्रधरपुर: नोवामुंडी में मां काली की पूजा के साथ दीपावली का भव्य आयोजन
नोवामुंडी में रविवार को दीपावली के अवसर पर मां काली और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना देर रात तक की गई। रंग-बिरंगी लाइटों, दीयों, रंगोलियों और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने भव्य ढंग से यह त्यौहार मनाया। प्रमुख पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।