खानपुर: खानपुर कस्बे के ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद ने हनुमान जयंती पर परिंडे बांधकर सुरक्षा का लिया संकल्प
खानपुर के ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद ने आज गुरुवार को दोपहर 3:30 के लगभग हनुमान जयंती के अवसर पर परिंडे बांध कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। भारत विकास परिषद खानपुर शाखा के अध्यक्ष नंदकिशोर कुमावत ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए हनुमान जयंती के अवसर पर परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे ।