सिंगरौली: प्रधान एवं सत्र न्यायधीश पहुंचे जिला जेल, ज़िला जेल पचौर का किया निरीक्षण
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश आर एन चंद्र द्वारा विशेष न्यायधीश पाँक्सो एक्ट वारिद्र तिवारी जिला न्यायधीश/सचिव अभिषेक सिंह एवं मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट केपी सिंह ने जिला जेल सिंगरौली का निरीक्षण किया गया। प्रधान न्यायधीश द्वारा जेल में बंदियों को मिलने वाले भोजन, पेय जल, सफाई व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया प्रधान जिला न्यायधीश की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।